Search KhabarFast

Press ESC to close

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बवाल! खेल के बीच खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, जानें क्यों बढ़ी नाराजगी

Duleep Trphy Final: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हंगामा देखने को मिला है। फाइनल मैच के दूसरे दिन विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब साउथ जोन के बल्लेबाज करुण नायर ने फाइनल मैच के बीच में टीम को छोड़ दिया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

वहीं, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए साउथ जोन के कोच विक्रम वर्मा ने कहा कि करुण नायर को नीजी वजह से घर जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बल्लेबाज ने मेल करके परमिशन ली थी। अब सवाल है कि क्या सच में ऐसा हुआ है।

करुण नायर ने छोड़ा टीम का साथ

सवाल उठ रहा है कि अगर करुण नायर निजी वजह से घर गए तो फिर उन्होंने बेंगलुरु में एक लोकल टूर्नामेंट में शतक कैसे जड़ दिया। करुण नायर ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए डॉक्टर थिमापइय्या मेमोरियल टूर्नामेंट के मैच में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक लगाया। साफ है वजह निजी नहीं बल्कि कहीं ना कहीं बल्लेबाज की नाराजगी से जुड़ी लगती है।

क्या प्लेइंग इलेवन को लेकर है नाराजगी

इसका पता एक पत्रकार के ट्वीट से चलता है। पत्रकार ने अपने एक्स हैंडल में लिखा कि करुण नायर को दलीप ट्रॉफी में लगातार दूसरे दिन मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना समझ से परे हैं। इस पर करुण नायर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि इसे समझ से परे कहना भी कम होगा। इससे साफ पता चलता है कि कहानी कुछ और है। ऐसा माना जा रहा है कि करुण नायर के दलीप ट्रॉफी का फाइनल बीच में छोड़कर जाने की वजह उनके प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिलने से जुड़ी है।

Also read: उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Team India:28 साल बन सकता है गजब का संयोग, एक दिन दो-दो मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया!

Team India: भारतीय टीम के लिए 28 साल बाद एक बार फिर ऐतिहासिक पल आ सकता है। भारतीय टीम एक ही दिन में दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है। 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर दो-दो मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकती है।

नहीं थम रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड दौर पर हुआ बड़ा कांड; PCB के रडार पर इमाम और रिजवान

PCB Chaos: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है और टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर जांच बैठा दी है। दो टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनहीनता और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी शिकायते मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast