Search KhabarFast

Press ESC to close

दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव

दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव

Uttar Pradesh News: कहने को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभी छह महीने दूर है लेकिन सियासी पारी हाई है। भाजपा से लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तक चुनावी मूड में हैं। भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने मैदान में उतेरगी। वहीं, समाजवादी पार्टी भी 10 साल से सत्ता के सूखे को खत्म करना चाहती है।

चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का नया रंग-रूप भी देखने को मिल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लाल टोपी के साथ नीला गमछा धारण किए नजर आए। अब सपा ने छात्र सभा के नेताओं के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है, जो नील रंग का होगा।

सपा का नया ड्रेस कोड  

अखिलेश यादव ने सपा छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नीली शर्ट और नीली पैंट या फिर नीली टी-शर्ट और नीली जींस अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, सपा नेता आमतौर पर सफेज कुर्ता-पायजामा, लाल टोपी और लाल गमछा पहने नजर आते हैं। जबकि नीला रंगा आमतौ    र पर बसपा का प्रतीक माना जाता है। बताया जा रहा है कि दलित वोटर और युवा वोटर को साधने के लिए सपा ने पार्टी की छात्र सभा ड्रेस कोड में बदलाव किया है। दरअसल, सपा दलित और युवाओं को यह दर्शाना चाहती है कि उनकी पहचान को सम्मान दिया जा रहा है।

राजनीति में नीले रंग का महत्व

राजनीति में नीले रंग का महत्व काफी ज्यादा है। नील रंग के सहारे मायावती की बसपा ने कभी सत्ता हासिल की थी। नीला रंग बसपा का पारंपरिक रंग हुआ करता था। नीला रंगा दलित राजनीति और भीमराव आंबेडकर की विचारधार का प्रतीक माना जाता है। जबकि समाजवादी पार्टी की पहचान परंपरागत रूप से लाल और हरे रंग से जुड़ी रही है। अब 2027 के विधानसभा से पहले बसपा का रंग सपा पर चढ़ना शुरू हुआ है। सपा लोहिया और जेपी की विचारधारा के अलावा आंबेडकर और कांशीराम के विचारों को भी अपनाने की बात करती है।   
Also read: Uttrakhand News:गढ़वाल में विकास कार्यों की समीक्षा, CM घोषणाओं को प्राथमिकता; शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, तेल डिपो के पास खून से लथपथ मिला शव

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बावल रोड स्थित एचपी तेल डिपो के पास कमालपुर निवासी जितेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर एक युवक की हत्या के बाद उसकी बॉडी को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मदीना के पास सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात युवक की जली हुई बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast