Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। इसलिए रेलवे ने एक बार फिर दिवाली और छठ के त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करने का ऐलान किया है। जिसके तहत कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच कुछ स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। इन छह स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन 25 से 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इससे मुंबई से गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर होगा।

Also read: त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

यहां देखें स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09087)  

हर बुधवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 25 नवंबर 2026 तक रहेगा।

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (09088)

हर गुरुवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 26 नवंबर 2026 तक रहेगा।

2. मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09079)  

हर रविवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 29 नवंबर 2026 तक रहेगा।

इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (09088)

हर सोमवार और बुधवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 30 नवंबर 2026 तक रहेगा।

3. मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09085)  

हर सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 27 नवंबर 2026 तक रहेगा।

इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन (09086)

हर मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। इसका संचालन 28 नवंबर 2026 तक रहेगा।

स्‍पेशल ट्रेनों की बुकिंग की शुरुआत

दिवाली और छठ के लिए सभी स्‍पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू की जा चुकी है. अगर आप भी स्‍पेशल ट्रेनों का यूज करते हुए दिवाली और छठ पर घर जाना चाहते हैं तो तुरंत बुक‍िंग कर लेनी चाहिए. यह बुकिंग आप अपने मोबाइल ऐप या IRCTC की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात, UP-उत्तराखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें तैयार; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Raksha Bandhan Special Trains: तीज-त्योहारों के समय यात्रियों की यात्रा बिना किसी दिक्कत के पूरी हो, इसके लिए रेलवे हर बार तरह-तरह की स्कीम लेकर आता है। ऐसा ही कुछ इस बार के लिए भी प्लान किया जा रहा है। दरअसल, इस महीने की 28 तारीख को भाई-बहन का खास पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast