Search KhabarFast

Press ESC to close

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

अमित शाह ने जिस मंच से घोषणा पत्र जारी किया उसपर लिखा था, भरोसे का शपथ प्रकाश, भय नहीं भरोसा। भाजपा ने अपने घोषत्रा पत्र को भरोसा पत्र नाम दिया है। 

भाजपा के मेनिफेस्टों में क्या-क्या 

भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र में भाजपा ने सरकार बनने पर महिलाओं को 3000 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीती रहेगी। बंगाल में 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करने का वादा मेनिफेस्टो के जरिए किया गया है। 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू करना और भ्रष्टाचारियों को जेल को जेल भेजने का वादा भी भाजपा ने किया है। 

बंगाल के लिए पीएम मोदी की गारंटी 

टीएमसी ने भय फैलाया है लेकिन भाजपा जनता के बीच भरोसा कायम करेगी

भाजपा सरकार में सरकारी सिस्टम सिर्फ जनता के लिए काम करेगी

हर घोटाले और बेटियों के साथ हुए अन्याय की फाइल खुलेगी

शरणार्थियों को हक मिलेगा और घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा 

भाजपा सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग लागू करना   

Also read: HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अमित शाह की रैली 

भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह बंगाल में हुंकार भी भरने जा रहे हैं। वह मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम 5 बजे खड़गपुर में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast