Search KhabarFast

Press ESC to close

उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर के करीबियों ने थामा भाजपा का दामन, विधानसभा चुनाव में बनाया था उम्मीदवार

उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर के करीबियों ने थामा भाजपा का दामन, विधानसभा चुनाव में बनाया था उम्मीदवार

Dent To Prashant Kishor:बिहार की बांकीपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी उथल-पुथल मची हुई है। अब प्रशांत किशोर की पार्टी के दो नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

प्रशांत किशोर के लिए ये बड़ा झटका इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने दोनों नेताओं को विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार बनाया था। केसी सिन्हा को कुम्हरार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था।

प्रशांत किशोर को लगा झटका

भाजपा में शामिल हुए केसी सिन्हा का पटना के क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है। क्योंकि, वह पिछले चुनाव में कुम्हरार सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। उपचुनाव से ठीक पहले केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह जैसे नेताओं का भाजपा में जाना चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।

बांकीपुर उपचुनाव बना सियासी अखाड़ा

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। नीरज युवा मोर्चा से जुड़े नेता हैं। भाजपा ने पहले अभिषेक सिन्हा को बांकीपुर उपचुनाव में टिकट दिया था लेकिन, अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं।  

Also read: Success Story: 6 बार BPSC में असफल हुईं दिव्या भारती, हार नहीं मानी और बनीं SDM

दरअसल, बाकीपुर समेत मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। जिसके नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएगे।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले में उठ रहे सवालों पर गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast