Search KhabarFast

Press ESC to close

आज रात 8 बजे से पाकिस्तान में बंद का ऐलान, ईरान संकट के बीच Pak सरकार का बड़ा फैसला!

आज रात 8 बजे से पाकिस्तान में बंद का ऐलान, ईरान संकट के बीच Pak सरकार का बड़ा फैसला!

Pakistan Lockdown Announcement: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पाकिस्तान सरकार ने वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए सख्ती से बिजली और ईंधन बचत के उपायों का ऐलान किया है। आज यानी 7 अप्रैल से देश भर में लॉकडाउन लग जाएगा। दरअसल, बाजार, शॉपिंग मॉल, कमर्शियल सेंटर और डिपार्टमेंटल स्टोर रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। यह कदम मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में तेज उछाल तथा आयातित ईंधन पर खर्च बढ़ने के बीच उठाया गया है। 

10 बजे बंद हो जाएंगी दुकानें 

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, यह फैसला प्रांतीय सरकारों से परामर्श के बाद लिया गया है। रेस्टोरेंट, बेकरी, तंदूर और अन्य खाद्य दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि शादी हॉल और वेडिंग वेन्यू भी 10 बजे बंद हो जाएंगे। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन प्रतिबंधों से पूरी छूट दी गई है। खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल हेडक्वार्टर में बाजार रात 9 बजे तक खुले रह सकेंगे। सिंध सरकार अभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर रही है और वहां फैसला अलग हो सकता है। 

Also read: 'नहीं टूटेगा हौसला, संघर्ष जारी...', टॉप कमांडर्स की शहादत पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

क्यों लिया गया ये फैसला

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि यह कदम बिजली की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी है। मध्य पूर्व संकट के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति प्रभावित होने से पाकिस्तान जैसे तेल आयातक देश पर भारी असर पड़ा है। इससे पहले सरकार ने स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद करने, सरकारी दफ्तरों को चार दिन का वर्क वीक करने और वर्क फ्रॉम होम जैसी बचत उपायों की घोषणा की थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह स्मार्ट लॉकडाउन का हिस्सा है, जिसमें लोगों की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी नहीं लगाई गई है, बल्कि सिर्फ व्यावसायिक गतिविधियों के समय को सीमित किया गया है, ताकि रात में बिजली की मांग घटे और ईंधन की बचत हो सके। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक सामान पहले से खरीद लें और नियमों का पालन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज संकट पर समझौते की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी राहत की आस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबीओ ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है।

Petrol Diesel Price: यहां पर फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 22 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम

पाकिस्तान की सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। पिछले सप्ताह ईंधन के दाम कम करने के बाद अब सरकार ने दूसरी बार कीमतों में कमी की घोषणा की है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी पर ट्रंप का आया बयान, सुरक्षाबलों की सराहना की

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast