Search KhabarFast

Press ESC to close

'नहीं टूटेगा हौसला, संघर्ष जारी...', टॉप कमांडर्स की शहादत पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

'नहीं टूटेगा हौसला, संघर्ष जारी...', टॉप कमांडर्स की शहादत पर ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

Iran Supreme Leader Statement: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा खामेनेई ने हालिया हमलों में शहीद हुए टॉप कमांडर्स की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसे बलिदानों से ईरानी लड़ाकों और सशस्त्र बलों का संकल्प कभी नहीं डगमगाएगा। उन्होंने अमेरिकी-इज़राइली ताकतों द्वारा की गई हत्याओं को आतंकवाद करार देते हुए कहा कि दुश्मन की इन कार्रवाइयों से ईरान की प्रतिरोध की राह और मजबूत होगी। 

IRGC के प्रमुख मेजर जनरल के शहादत पर बयान 

बता दें, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने हाल ही में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की शहादत पर लिखित बयान जारी किया है। उन्होंने खादेमी को 'समर्पित और साइलेंट स्ट्रगल' करने वाले कमांडर बताया, जिन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा में दशकों तक अथक प्रयास किए। 

सुप्रीम लीडर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका-इजरायल के हमलों और टॉप कमांडर्स की हत्या से ईरानी सशस्त्र बलों की कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा 'दुश्मन लगातार हार का सामना करने के बाद आतंकवाद और हत्या के पुराने तरीकों पर उतर आया है, लेकिन ये हत्याएं और अपराध ईरानी सशस्त्र बलों के रास्ते को नहीं रोक पाएंगे।' 

Also read: Washington, DC: ‘पूरे देश पर एक रात में कब्ज़ा किया जा सकता है’ ईरान को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

शहादत से बढ़ेगी प्रतिरोध की शक्ति 

खामेनेई ने जोर देकर कहा कि शहीद कमांडर्स की बलिदान ईरानी लड़ाकों की इच्छाशक्ति को कमजोर नहीं करेगा, बल्कि उन्हें और मजबूत बनाएगा। उन्होंने खादेमी की शहादत पर उनके परिवार और साथी कमांडर्स को संवेदना व्यक्त की। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही तनावपूर्ण स्थिति और हाल के हमलों का सामना कर रहा है। सुप्रीम लीडर ने दुश्मन को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमले ईरान की दृढ़ता को तोड़ नहीं सकते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

Google Gemini AI ने साइबर टेस्ट के दौरान 3 कंपनियों के सिस्टम में की सेंध, फिर खुद ही रोका हमला

Google के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Gemini को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान Gemini AI ने गलती से तीन असली कंपनियों के सिस्टम में सेंध लगा दी।

श्रीलंकाई सांसद ने अपने राष्ट्रपति के सामने रखी मांग, कहा-पीएम मोदी से कहिए सऊदी में नागरिक को बचा लें

Sri Lanka Leader Appeals PM Modi:यूएई में श्रीलंकाई नागरिक को दी गई सजा को रोकने के लिए वहां के विपक्षी सांसद ने अपने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दियासानयके से पीएम मोदी से बात करके मामले का समाधान करने का आग्रह किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast