India vs New Zealand 5th T20: भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी टी-20 में 46 रन से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला भारत के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 42 गेंदों में शतक जड़ दिया।
धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया
उनकी धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है।272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी और अंत तक फाइट की, लेकिन टीम 225 रन ही बना सकी। कीवी टीम के लिए फिन एलन ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कमाल कर दिया। उन्होंने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।
Also read: शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन
ईशान किशन की सेंचुरी और अर्शदीप के 5 विकेट ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया
अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।मैच का टर्निंग पॉइंट 16वां ओवर रहा, जब अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने स्लोअर बाउंसर फेंकी, जिस पर काइल जैमिसन शॉट खेलने गए लेकिन गेंद बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई। जैमिसन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को भी बोल्ड कर दिया।अर्शदीप ने इसके अलावा रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट और कप्तान मिचेल सैंटनर जैसे बड़े विकेट भी लिए। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं सके।इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। ईशान किशन की सेंचुरी और अर्शदीप के 5 विकेट ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।