Sapna Choudhary On Second Marriage: अपने दमदार डांस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सपना ने अपने तलाक, टूटे रिश्ते से मिले सबक और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की।जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी बार शादी करेंगी, तो पहले तो सपना ने साफ "नहीं" कह दिया। फिर जब कहा गया कि प्यार कभी भी हो सकता है, तो सपना बोलीं, "प्यार कोई गाजर-मूली नहीं है कि चलते-फिरते हो जाए। मेरे जैसी लड़की को तो वैसे भी नहीं होगा। "सपना ने खुद को बेहद इमोशनल इंसान बताया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए प्यार हलवा नहीं है। मैं बहुत डेप्थ में जाकर किसी को प्यार करती हूं। आगे कोई उस लायक हुआ तो देखेंगे, लेकिन अभी तो नहीं।
"मैं अपने रिश्तों से बहुत कुछ सीखी हूं"
बातचीत में जब कहा गया कि अभी तलाक की कोर्ट डेट्स बाकी हैं, तो सपना ने कहा, "मुझे नहीं लगता मैं कर पाऊंगी, क्योंकि मैं अपने रिश्तों से बहुत कुछ सीखी हूं। मुझे नहीं लगता मुझे इतनी जल्दी किसी से प्यार हो सकता है। लेकिन जब भी होगा तो फिर खतरनाक ही होगा।"होस्ट ने मजाक में कहा कि पहला प्यार भी इतना खतरनाक था कि बात कोर्ट तक पहुंच गई, तो सपना मुस्कुराते हुए बोलीं, "मैंने बोला ना मैं खुश हूं। फैसला मेरा था। मैंने दूसरे से नहीं पूछा।
"अकेली ही ज्यादा खुश हूं: सपना
तलाक के बाद महिलाओं को लेकर समाज की सोच और दोबारा शादी पर सपना ने कहा कि फिलहाल उनके लिए दूसरी शादी के बारे में सोचना भी अजीब है। उन्होंने कहा, "ये टैबू तभी टूट सकता है जब कोई डीसेंट, बढ़िया, कमाल का, जैसा सोचा भी ना हो वैसा कोई पुरुष आए, वरना नहीं। मैं जितनी खुश अकेली हूं, जितनी फ्री अकेली हूं, जितने अच्छे से अपने आपको ग्रूमिंग अकेली दे सकती हूं, कोई और नहीं दे सकता।"अपने पिछले रिश्ते को याद करते हुए सपना ने कहा कि पहले रिश्ते में सपोर्ट तो था, लेकिन कहीं न कहीं उसमें 'मतलब' भी जुड़ा था। आज जो सपोर्ट मिल रहा है, उसमें किसी का कोई स्वार्थ नहीं है। नीयत और सीरत में बहुत बड़ा फर्क होता है।
Also read: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की शादी टूटी, तलाक की अर्जी में खोला बड़ा राज
शादी चलाने के तीन तरीके
जब सपना से शादी चलाने के तीन टिप्स मांगे गए, तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले शादी में से प्यार निकाल देना चाहिए, दूसरा एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए और तीसरा सामने वाले की और उसके प्रयासों की कद्र होनी चाहिए।सपना ने कहा कि अब उनके लिए प्यार की परिभाषा उनका स्टेज, उनकी ऑडियंस, उनकी टीम, उनका घर और परिवार है। जो लोग उन्हें वैल्यू करेंगे, वो भी उन्हें ही वैल्यू देंगी।