Search KhabarFast

Press ESC to close

Jio का धमाका, सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Jio का धमाका, सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, जानिए नए प्लान की पूरी डिटेल

Jio New Recharge Plan: नए साल से पहले ही Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने Happy New Year 2.0 के तहत कई नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 15 रुपये और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा वाले सस्ते ऐड-ऑन से लेकर 28 दिन और पूरे साल चलने वाले अनलिमिटेड प्लान तक शामिल हैं। साथ ही रात में इंटरनेट चलाने वालों के लिए 50 रुपये का अलग नाइट डेटा पैक भी लाया गया है।

399 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी

Jio का नया 399 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 4G के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।कंपनी ने इसे अपना नया फ्लैगशिप प्रीपेड प्लान बताया है। इसमें इंटरनेट और कॉलिंग के अलावा कई डिजिटल सर्विस भी मिल रही हैं। 12 महीने के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV पर हॉलीवुड कंटेंट, FanCode का एक्सेस, JioGames का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और Digital Diary जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

3,999 रुपये वाला प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी

जो यूजर बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते, उनके लिए 3,999 रुपये का सालाना प्लान है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलेंगे।इस प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV पर हॉलीवुड कंटेंट, FanCode का एक्सेस और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी मिलेगा।

15 और 25 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा

कम समय के लिए ज्यादा इंटरनेट चाहिए तो Jio ने दो सस्ते ऐड-ऑन पैक दिए हैं। 15 रुपये वाला पैक 1 दिन और 25 रुपये वाला पैक 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। दोनों में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इनमें डाउनलोड लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या इस्तेमाल को लेकर कोई अलग रोक नहीं होगी।

50 रुपये में रातभर अनलिमिटेड डेटा

Jio ने 50 रुपये का नाइट डेटा पैक भी लॉन्च किया है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। खास बात ये है कि इस दौरान इस्तेमाल हुआ डेटा रोज मिलने वाले डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा।

Also read: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण

कब से मिलेंगे ये प्लान?

399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान 24 नवंबर से रिचार्ज के लिए मिल रहे हैं। इसी दिन 25 रुपये वाला 5G ऐड-ऑन भी शुरू हो गया। 15 रुपये वाला पैक पहले से मौजूद है। वहीं 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण

Share Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह बाजार हरे निशान पर खुला था, लेकिन दोपहर होते-होते निवेशकों का मूड बिगड़ गया और बाजार धड़ाम से नीचे आ गया।

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: 10 दिन बाद सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 24 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरु नानक जयंती के चलते मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में कारोबार बंद है। बाजार बंद होने से पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर सभी टैक्स मिलाकर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, MCX पर गोल्ड फ्यूचर 4,243 रुपये यानी 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,778 रुपये पर बंद हुआ था। अलग-अलग बाजार स्रोतों के आंकड़ों में भी सोने के भाव में तेजी दिखाई दी। Bullions के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये, जबकि IBJA के मुताबिक 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोने का भाव 1,24,445 रुपये, 22 कैरेट का 1,14,450 रुपये, 18 कैरेट का 93,709 रुपये और 14 कैरेट का 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं GoodReturns ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये, 22 कैरेट की 1,16,150 रुपये और 18 कैरेट की 95,060 रुपये बताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast