Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI का बड़ा प्रस्ताव, एक बटन दबाते ही बंद होंगे बैंक खाते से सभी ऑनलाइन पेमेंट; फ्रॉड पर लगेगी लगाम

RBI Propsal To Stop Fraud: डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। RBI ने ‘Stop Switch’ सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शक होने पर एक बटन दबाकर अपने बैंक खाते से होने वाले सभी नए डिजिटल डेबिट ट्रांजैक्शन रोक सकेंगे।

इस सुविधा के चालू होने पर खाते से नए डिजिटल पेमेंट, नए पेमेंट मैंडेट और UPI रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेंगे। हालांकि, खाते में पैसे आने पर रोक नहीं लगेगी। पहले से तय EMI, ऑटो पेमेंट और बैंक चार्ज भी जारी रहेंगे। सुविधा दोबारा शुरू करने से पहले बैंक ग्राहक की पहचान सत्यापित करेंगे।इसके अलावा, ग्राहक UPI, कार्ड और अन्य डिजिटल पेमेंट की दैनिक और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट खुद तय कर सकेंगे। ATM, POS और ऑनलाइन कार्ड पेमेंट को अलग-अलग बंद या चालू करने का विकल्प भी मिलेगा।

बड़ी रकम भेजने से पहले लेनी होगी मंजूरी

RBI ने Trusted Person Mechanism (TPM) का भी प्रस्ताव दिया है। इसके तहत ग्राहक 18 साल या उससे अधिक उम्र के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकेंगे। तय सीमा से ज्यादा रकम ट्रांसफर करने पर उस व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होगी। उसे मंजूरी देने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। जवाब नहीं मिलने या पेमेंट से इनकार करने पर ट्रांजैक्शन रद्द हो जाएगा। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक होगी।

कब लागू होंगे नए नियम?

RBI ने इन प्रस्तावों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 14 दिसंबर 2026 तक सुझाव मांगे हैं। मंजूरी मिलने पर Stop Switch और TPM से जुड़े नियम 1 जुलाई 2027 से लागू हो सकते हैं। वहीं, बैंक की लापरवाही से जुड़े नियम 1 जनवरी 2027 से लागू करने का प्रस्ताव है।RBI के इन कदमों का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित बनाना और ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड की स्थिति में ग्राहकों को तुरंत राहत देना है।     

Also read: Lalit Modi British Citizenship:ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल से भारत से हैं बाहर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ढाका में फिर सुलगा बांग्लादेश, अवामी लीग के 30 घरों में आगजनी, कई कार्यकर्ता घायल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। नरेल जिले के एक गांव में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर जमकर बवाल हुआ। करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

India-Nepal Relation: नेपाल को PM मोदी का बड़ा तोहफा...24 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज, IIT कैंपस और इनोवेशन हब बनाने का किया ऐलान

ndia-Nepal Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज सोमवार को मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह एक नई वीकली ट्रेन सर्विस है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ेगी। यह नई पैसेंजर सर्विस भारत और नेपाल के बीच क्रॉस-बॉर्डर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, साथ ही दो महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी, जिनके बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast