Search KhabarFast

Press ESC to close

ACC की बैठक... राजीव शुक्ला ने नकवी से किए सवाल, बोले- एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं सौंपी

ACC की बैठक... राजीव शुक्ला ने नकवी से किए सवाल, बोले- एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं सौंपी

Trophy Controversy: एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की 30 सितंबर को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत ने एशिया कप फाइनल के बाद आयोजित मैच अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान भारत को ट्रॉफी न सौंपने पर ऐतराज जताया। भारत ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की हरकतों को लेकर उन्हें उन्हें निशाना बनाया। बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बैठक में नकवी से सवाल किए।

उन्होंने कहा कि विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? ये एसीसी की ट्रॉफी है, किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं। इसे औपचारिक तरीके से विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए था। राजीव शुक्ला ने इस मसले को तुरंत सुलझाने की सलाह दी और एसीसी से कहा कि इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

नकवी ने दी सफाई

बैठक के दौरान मोहसिन नकवी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था। एसीसी को लिखित में कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मुझसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। हालांकि जब भारतीय प्रतिनिधियों ने सख्त सवाल उठाए तो नकवी ने जवाब दिया कि इस मुद्दे पर चर्चा किसी और मंच पर होगी। ये नहीं बिना ट्रॉफी के टीम लौटी।

क्या थी इस विवाद की वजह

बता दें कि ये विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब एशिया कप के फाइनल में भारत ने शानदार जीत हांसिल की। इसके बाद ट्रॉफी समारोह में असामान्य घटनाक्रम देखने को मिला और नकवी विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने की बजाय उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसकी वजह ये बताई गई की भारतीय टीम ने टॉफी लेने से मना कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया और वापस देश लौट गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह रहे पीछे...टेस्ट क्रिकेट में बदला ताज, पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपने करियर में ICC Men's Test Bowling Rankings में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast