Search KhabarFast

Press ESC to close

कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल! भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' गायब; ओलंपिक विनर लवलीना भड़कीं

कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल! भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' गायब; ओलंपिक विनर लवलीना भड़कीं

Chaos In Glasgow:ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सरों ने रिंग के अंदर अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया है। भारत ने बॉक्सिंग में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिला 75 किलो वर्ग में रजत पदक जीतने के बाद कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने स्वर्ण पदक नहीं जीतने पर अफसोस जताया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोल्ड मेडल जीतने कोशिश करूंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स में विवाद

हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग खेलों के खत्म होते ही रिंग के बाहर विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय सेस्टोरेंट मिस्टर इंडिया का है। पदक जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी यहां डिनर करने पहुंचे थे। लेकिन, वह टेबल पर रखी नैपकिन पर भारत जो नक्शा छपा था, उसमें नॉर्थ ईस्ट का पूरा हिस्सा गायब था। इस गंभीर लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत का हर एक हिस्सा बेहम अहम है और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए।    

Also read: टीम इंडिया का बड़ा ऐलान! श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड हुआ जारी, बुमराह टीम में शामिल

मुक्केबाज महासंघ ने किया विरोध  

लवलीना के इस कदम का भारतीय मुक्केबाज महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि इस नक्शे में नार्थ ईस्ट के अलावा जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दिखाया गया। अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से तुरंत इस नैपकिन को हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने वाले किसी भी स्थान पर ऐसी गलतियो को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर; जानें वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बाएं घुटने में अब भी पूरी तरह आराम नहीं मिला है।

SAFF Championship 2026: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान में होंगी आमने-सामने, इस दिन होगा महामुकाबला

फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगी। SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) चैम्पियनशिप 2026 के ड्रॉ में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast