Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: देर रात बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, 1 की मौत और अन्य घायल

Haryana News: देर रात बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, 1 की मौत और अन्य घायल

Bahadurgarh Road Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात करीब 12 बजे नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। बता दें, मृतक मनोज कुमार (39) पुत्र जसवंत सिंह, खरखौदा (सोनीपत) का रहने वाला बताया जा रहा है।

Also read: पिता कोच, दादा खिलाड़ी... खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

कहां-कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, मनोज कुमार बहादुरगढ़ में बिजली विभाग के अंतर्गत इम्पीरियल कंपनी के तहत ठेके पर काम कर रहे थे। इसी क्रम में शनिवार रात वे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर HR-79E-1638) से ड्यूटी पर जा रहे थे। लेकिन तभी अचानक फ्लाईओवर पर उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

हादसे के बारे में पता चलते ही आसपास के लोग मदद के लिए आए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार की मौत हो गई। जबकि कार चालक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। तो वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उनकी टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में शुरू हुआ 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान', 800 से अधिक युवाओं ने लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त से शुरू किए जा रहे "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत उत्तराखंड में भी जनजागरूकता गतिविधियों का शुभारंभ हो गया है।

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में बाढ़ का खतरा! भारी बारिश ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर, जनजीवन प्रभावित

Rudraprayag Heavy Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे रात भर स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना रहा। दरअसल, लगातार भारी बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है, क्योंकि नदियां, मौसमी धाराएं और नालियां खतरनाक स्तर पर बह रही हैं, जिससे उनके किनारों पर रहने वाले निवासियों में चिंता बढ़ गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast