Ashok Siddarth Suspended From BSP:उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मची हुई है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार यानी 2 अगस्त को बड़े-बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने चौंकाते हुए अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा बीएसपी कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को बीएसपी से निष्कासित किया गया है।
पार्टी से बाहर करने से पहले मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार वापस लिया था। जिसके बाद अब उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
मायावती ने क्या कहा
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आम चुनावों की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को तय करने का अधिकार पूरी तरह से उनके पास है। उन्होंने लखनऊ पार्टी कार्यालय में खुद बैठकें कर दो दर्जन अधिक उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद केवल पार्टी के लिए तय किए गए उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं कर रहे हैं। उनका कद बढ़ाने या घटाने से कोई लेना-देना नहीं है। मायावती ने कहा कि अनाप-शनाप बातों से दूर रहना चाहिए, पार्टी को ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत है।
Also read: पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का तीखा जवाब, सरकार पर साधा निशाना
आकाश आनंद पर मायावती ने क्या कहा
मायावती ने कहा कि इससे पहले देश के कई राज्यों में अभी हाल में विधानसभा के आमचुनाव हुए हैं। जहां मेरे निर्देशन में जनसभा को संबोधित करने के लिए आकाश आनंद को भेजा गया। वह अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के बारे में गलत बातें करना ठीक नहीं है। मायावती ने साफ कहा कि आकाश आनंद का पार्टी उम्मीदवार तय करने से कोई लेना-देना नहीं है।