Search KhabarFast

Press ESC to close

Apple अपने यूजर्स के लिए लाया नया हेल्थ फीचर, गंभीर बीमारी पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

Apple अपने यूजर्स के लिए लाया नया हेल्थ फीचर, गंभीर बीमारी पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

Apple ने अपने यूजर्स के लिए नए हेल्थ फीचर्स का ऐलान किया गया है। अगर आपके पास Apple Watch और AirPods Pro तो अब आप इनके जरिए अपनी सेहत का ख्याल रख पाएंगे। Apple की तरफ से बताया गया है कि अब यूजर्स को एप्पल वॉच में Sleep Apnea Notification और AirPods Pro में Hearing Test जैसे एडवांस फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि इन फीचर्स का मकसद यूजर्स को घर बैठे हेल्थ से जुड़ी जरूरी जानकारी से अपडेट करना है ताकि समय रहते जरूरी कमद उठाए जा सकें।

इस बीमारी का मिलेगा नॉटिफिकेशन

आपको बता दें कि Sleep Apnea एक ऐसी बीमारी है जिसमें सोते समय कई बार व्यक्ति की सांस कुछ सेकंड के लिए रुक जाती है। इस वजह से शरीर को जरूरी मात्रा में पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पाती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक रहे तो व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Apple Watch का नया ‘Breathing Disturbances’ फीचर नींद के दौरान व्यक्ति की कलाई की हलचल और उसके सांस लेने के पैटर्न को ट्रैक करेगा। यदि इसे 30 दिनों के डेटा किसी तरह के गंभीर या फिर मध्यम संकेत मिलते हैं तो यह इसका अलर्ट भेज देगा।

Also read: क्या आप भी खरीदना चाहते हैं नया Cooler? तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

यूजर्स डॉक्टर्स के साथ भी इस रिपोर्ट को कर पाएंगे शेयर

यूजर्स को सिर्फ हेल्थ का अलर्ट ही नहीं मिलेगा बल्कि वह उस डेटा को पीडीएफ फॉर्मेट में भी निकाल सकते हैं। यूजर्स को पिछले तीन महीनों तक का Breathing Disturbance डेटा और बाकी जरूरी डिटेल्स मिल जाएंगी। यूजर्स अपने हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स के साथ भी इस रिपोर्ट को शेयर कर पाएंगे जिससे किसी भी संभावित बीमारी की जांच आसान हो पाएगी। कंपनी के मुताबिक इस फीचर की मदद से यूजर्स समय रहते बीमारियों की पहचान कर सकेंगे।

Also read: भारत में Oppo ने नए ईयरबड्स किए लॉन्च, मिलेंगे कई AI फीचर्स

AirPods Pro का Hearing Test फीचर

एप्पल की तरफ से AirPods Pro में नया Hearing Test फीचर भी दिया गया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स घर बैठे करीब 5 मिनट में अपनी सुनने की क्षमता को चेक कर पाएंगे। कंपनी का यह फीचर Pure-Tone Audiometry टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और ज्यादातर इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्लीनिक में भी किया जाता है। एक बार टेस्ट पूरा होने के बाद यूजर्स को दोनों कानों की Hearing Level रिपोर्ट और जरूरी सुझाव भी मिलेंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast