Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आप भी खरीदना चाहते हैं नया Cooler? तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

क्या आप भी खरीदना चाहते हैं नया Cooler? तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

गर्मी के मौसम में अगर आप भी कूलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। कूलर खरीदते समय कई लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में उन्हें पछताना पड़ता है और कूलर सही से कमरे को ठंडा भी नहीं कर पाता है। मार्केट में कई तरह के कूलर आपको मिल जाएंगे, जिनमें बाहर लगाने वाले यानी आउटडोर और घर में लगाने वाले यानी इनडोर कूलर शामिल हैं। ये कूलर अलग-अलग साइज में आते हैं। आइए, आपको बताते हैं कि कूलर खरीदते समय किन-किन  बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

कमरे का साइज

कूलर खरीदते समय आपको कमरे के साइज का ध्यान भी रखना चाहिए। अगर आप बड़े कमरे के लिए छोटी साइज यानी 30 से 50 लीटर टैंक वाला कूलर खरीदते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। एक एवरेज कमरे को ठंडा करने के लिए आपको 70 से 80 लीटर टैंक वाला कूलर चाहिए होता है। यह कूलर एक एवरेज कमरे को पूरी तरह ठंडा कर देगा।

Also read: Google Pixel 11 धांसू फीचर Pixel Glow के साथ होगा लांच! Gemini के साथ मिलकर करेगा काम

एयरफ्लो

कूलर की टैंक साइज के साथ-साथ इसमें इस्तेमाल होने वाले पंखे का भी ध्यान रखना होगा। अगर, पंखे की साइज कम होगी, तो एयरफ्लो भी सही नहीं रहेगा, जिसकी वजह से कूलर का CFM यानी क्यूबिक फीट प्रति मीटर कम आएगा। ऐसे में आपको कूलर के पंखे पर CFM को देखना होगा। कभी भी कम कीमत के चक्कर में कम CFM वाला कूलर न खरीदें। ऐसे में आपको केवल कूलर की हवा लगेगी, ठंडक महसूस नहीं होगी।

कूलिंग पैड

इन दिनों आने वाले कूलर में हनी कॉम्ब का इस्तेमाल होता है। आम तौर पर इनडोर कूलर में आपको हनी कॉम्ब वाला मॉडल सेलेक्ट करना होगा। हनी कॉम्ब की लाइफ ज्यादा होती है और यह कूलर में एयरफ्लो को बेहतर रखता है। वहीं, घास वाले कूलर में आपको हर साल घास बदलने की जरूरत होती है। साथ ही, यह एयरफ्लो को भी रोकता है।

Also read: Honda ZR-V भारत में पेश, प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू

वेंटिलेशन का रखें ध्यान

कूलर आप जिस कमरे में लगाते हैं उसमें प्रॉपर वेंटिलेशन होना चाहिए। अगर, कमरे से हवा इधर से उधर फ्लो नहीं होता है तो कूलर ठंडा नहीं करेगा और हवा पूरे कमरे में नहीं पहुंचेगा। ऐसे में आपको कूलर हमेशा उस कमरे में लगाना चाहिए, जहां हवा को पास करने के लिए वेंटिलेशन हो।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast