Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में Oppo ने नए ईयरबड्स किए लॉन्च, मिलेंगे कई AI फीचर्स

भारत में Oppo ने नए ईयरबड्स किए लॉन्च, मिलेंगे कई AI फीचर्स

OPPO ने भारतीय मार्केट में अपने नए ईयरबड्स OPPO Enco Air5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। नए Enco सीरीज ईयरबड्स में पहले के मुकाबले कई बेहतरीन फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। इन नए वाले बड्स में 55dB तक का Active Noise Cancellation मिल रहा है, जो 5,000Hz तक की नॉइज रिडक्शन फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि ये फीचर आसपास के शोर को काफी हद तक कम कर सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा।

मिलेंगे AI फीचर्स

इन ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन हैं, जो AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर से लैस हैं। ये टेक्नोलॉजी खास तोर पर कॉलिंग के दौरान यूजर की आवाज को क्लियर तरीके से कैप्चर करती है और आसपास के शोर को कम करने में काफी मदद करती है। बड्स में मिलने वाला विंड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिद्म 25km/h तक की तेज हवा में भी क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस ऑफर कर सकता है।

54 घंटे तक का बैकअप

बड्स में Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिल रहा है और ये ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। बड्स में 12mm बेस ड्राइवर, LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और 47ms लो-लेटेंसी मोड भी मिल रहा है जो इन्हें काफी खास बना रहा है। बैटरी की बात करें तो ANC बंद होने पर ये बड्स केस के साथ कुल 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं, जबकि ANC ऑन रहने पर ये 29 घंटे तक चल सकते हैं।

जानें कीमत

कीमत की बात करें तो OPPO Enco Air5 Pro को आप 4,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बड्स को Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनकी पहली सेल 28 मई को OPPO India ऑनलाइन स्टोर के अलावा अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast