Search KhabarFast

Press ESC to close

अंकिता की कहानी बनी मिसाल, तीन बार मिली असफलता; चौथे प्रयास में बनीं SDM

अंकिता की कहानी बनी मिसाल, तीन बार मिली असफलता; चौथे प्रयास में बनीं SDM

Ankita Kumari Success Story: बिहार के सारण जिले की रहने वाली अंकिता कुमारी ने अपनी मेहनत, धैर्य और संघर्ष से यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल मंजिल का रास्ता नहीं रोक सकती। बचपन में मां को खोने का दर्द, आर्थिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां और लगातार मिली असफलताओं के बावजूद अंकिता ने हार नहीं मानी। आखिरकार उन्होंने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास कर SDM बनकर अपनी मां का सपना पूरा कर दिया।

छोटी उम्र में ही मां को खोया 

अंकिता की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी एक दिन प्रशासनिक अधिकारी बने। लेकिन जब अंकिता सिर्फ 12 साल की थीं, तभी उनकी मां का निधन हो गया। इतनी छोटी उम्र में मां का साथ छूट जाना उनके लिए बड़ा सदमा था। इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और पढ़ाई जारी रखी। घर की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।

छपरा में की शुरुआती पढ़ाई 

अंकिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से किया, जहां वह यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं। इसके बाद पटना यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पढ़ाई में उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने तीन बार यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा भी पास की। हालांकि उनका सपना प्रशासनिक अधिकारी बनना था। इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने वर्ष 2022 में बीपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।

लगातार तीन बार हुई असफल 

सफलता का रास्ता आसान नहीं था। लगातार तीन बार वह बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं। बार-बार मिली असफलताओं ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस कठिन दौर में उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अंकिता ने अपनी गलतियों से सीख ली और चौथे प्रयास में पहले से ज्यादा मेहनत की। इस बार उन्होंने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण सफलतापूर्वक पास कर लिए। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में उन्होंने 272वीं रैंक हासिल की और SDM पद के लिए चयनित हो गईं।

अंकिता ने दी सलाह 

अंकिता का कहना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए धैर्य, नियमित पढ़ाई और सही रणनीति बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक पड़ाव होती है। आज अंकिता कुमारी की सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का साथ हो तो हर सपना एक दिन जरूर पूरा होता है।

Also read: Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्यार, तकरार और फिर गला रेतकर उतारा मौत के घाट 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी चुनाव से पहले भाजपा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर रहेंगे

UP Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा है, इसलिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद खाद्य पदार्थों की जांच की गई और गुणवत्ता संबंधी मानकों का निरीक्षण किया गया।

Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एशिया का सबसे बड़ा अत्याधुनिक लॉजिस्टिक कैंपस विकसित कर रही है। करीब 150 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लिपकार्ट का ये कैंपस करीब 150 एकड़ में फैला होगा। जिसमें 1400 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast