Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद खाद्य पदार्थों की जांच की गई और गुणवत्ता संबंधी मानकों का निरीक्षण किया गया।

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की जा रही है। जांच के लिए लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद

नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हर साल मानसून के दौरान फूड सेफ्टी विभाग सैंपलिंग अभियान चलाता है, लेकिन इसके बावजूद मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने के मामले सामने आते रहते हैं। आमतौर पर लैब रिपोर्ट आने में समय लग जाता है और तब तक संबंधित दुकानों की अधिकांश मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थ बिक चुके होते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने का खतरा बना रहता है।

Also read: Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सैंपलिंग अभियान चलाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल पाए जाएं, उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार बनेगा उद्योगों का हब, 2030 तक प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र महवल में 140.95 करोड़ की लागत मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत! भागलपुर-कटिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार को भागलपुर से कटिहार तथा कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पंजाब में नशीले कैप्सूल बेचने के शक में युवक पकड़ा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई बहस

पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान फरीदकोट में तनाव की स्थिति बन गई। यहां बस स्टैंड के पास लोगों ने नशीले कैप्सूल बेचने के शक में एक युवक को पकड़ लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast