Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एशिया का सबसे बड़ा अत्याधुनिक लॉजिस्टिक कैंपस विकसित कर रही है। करीब 150 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट 2026 के अंत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लिपकार्ट का ये कैंपस करीब 150 एकड़ में फैला होगा। जिसमें 1400 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।

इस लॉजिस्टिक कैंपस के शुरू होने के बाद हरियाणा को रोजगार और निवेश में क्षेत्र में बढ़ााव मिलेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। जबकि वेयरहाउसिंग, परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

मानेसर बनेगा लॉजिस्टिक सेक्टर का केंद्र

मानेसर पहले से ही देश के प्रमुख औद्यगिक क्षेत्र में गिना जाता है। अब फ्लिपकार्ट के इस मेगा लॉजिस्टिक कैंपस के बनने से यह इलाका ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक सेक्टर का बड़ा केंद्र बन जाएगा। इससे सामान की तेज डिलीवरी, बेहतर सप्लाई चेन और व्यावासियक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Also read: Haryana News: अभय चौटाला का बड़ा बयान, पानी विवाद और घोटालों पर सरकार को घेरा

युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ्लिपकार्ट ने हरियाणा में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ाई है। कंपनी का सोनीपत स्थित ग्रोसरी फुलफिलमेंट सेंटर हजारों लोगों को रोजगार का अवसर दे रहा है। ऐसे में मानेसर का यह नया कैंपस हरियाणा को देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के मेधावी छात्रों को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले- आज के विद्यार्थी ही कल के नायक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज, 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast