Search KhabarFast

Press ESC to close

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, लश्कर से जुड़े 23 लोग आतंकी घोषित; लिस्ट की गई जारी

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, लश्कर से जुड़े 23 लोग आतंकी घोषित; लिस्ट की गई जारी

23 Suspicious Decleared As Terrirost:भारत सरकार ने यूएपीए के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4 जुलाई को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई पाकिस्तानी आतंकियों के नाम शामिल है।

भारत सरकार के मुताबिक, ये सभी व्यक्ति आंतकियों की भर्ती, प्रशिक्षण, फंडिग, हथियारों की आपूर्ति, घुसपैठ और आतंकी हमलों को अंजाम दिलाने जैसी गतिविधियां शामिल रहे हैं।

23 लोग आतंकी घोषित

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी 23 आतंकियों की लिस्ट में मसूद इलियास कश्मीरी को 2022 के सुजनवां आर्मी कैंप हमले की साजिश से जोड़ा गया है। वहीं, मोहम्मद मुसद्दिक पर सुजनवां हमले में घुसपैठ और आतंकी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। लिस्ट में मुफ्ती मोहम्मद असगर को भी रखा गया है, जो 2016 नागरोटा आर्मी कैंप हमला करने वाले नेटर्वक का मुखिया बताया जाता है।

आतंकियों के नाम आए सामने

आतंकियों की लिस्ट में हाफिज अब्दुल शकूर भी है। जिसके ऊपर 2016 नागरोटा हमले से पहले स्थानीय नेटवर्क से संपर्क रखने और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप है। वहीं, अब्दुल्ला जेहादी पर नागरोटा हमले में शामिल आतंकियों को मदद करने का आरोप है। इसके अलावा फिरदौस अहमद भट्ट को लश्कर का लॉन्चिंग कमांडर बताते हुए घुसपैठ और लॉजिस्टिक सपोर्ट से जोड़ा गया।  

साथ ही बिलाल अहमद मीर उर्फ अहमद भाई पर लश्कर और टीआरपी के लिए सीमा पार आतंकी गतिविधियों का संचालन और हथियारों की सप्लाई कराने का आरोप है। उसे भी आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। गजट नोटिफिकेशन में कुल 23 लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें तमाम आतंकी गतिविधियों से जुड़ा बताया गया है।    

Also read: E-Rickshaw News: ई-रिक्शा को रिमोट से रोकने वाला BAT BMS ऐप हटाया गया, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

क्या है यूएपीए कानून

गैरकानूनी गतिविधियों रोकथाम अधिनियम यानी UAPA भारत का एक सख्त आतंकवाद-विरोध कानून है। इस कानून का मकसद भारत की संप्रभुता और अखंडता के विरुद्ध होने वाली गैरकानूनी और आतंकवादी गतिविधियों को रोकना है।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast