Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी चुनाव से पहले भाजपा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर रहेंगे

यूपी चुनाव से पहले भाजपा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर रहेंगे

UP Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा है, इसलिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान नितिन नवीन राज्य सरकार और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अहम बैठकें करेंगे। वह योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्रियों, भाजपा विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ भी उनकी बैठक तय है।

चाय पर चर्चा कार्यक्रम

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को नितिन नवीन "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना है, ताकि चुनाव के समय सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।

भाजपा की तैयारी 

भाजपा लंबे समय से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने की रणनीति पर काम करती रही है। बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख जैसी व्यवस्था को पार्टी अपनी चुनावी ताकत मानती है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के छोटे से छोटे पदाधिकारी से भी मुलाकात कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

दौरा क्यों है खास 

यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई संगठनात्मक टीम बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला था।

ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन नवीन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तैयार करने और संगठन व सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर देंगे। उनका संदेश साफ रहेगा कि चुनाव नजदीक हैं और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुटना होगा। 

Also read: UP News: हरदोई में दर्दनाक हादसा! पंखे में उतरे करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राजीव कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून की रात विनायकपुर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी विपिन यादव किराये के मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 2 जुलाई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी।

हरियाणा सरकार की नई योजना, पुराने ट्रक-बस हटाने पर मिलेगा 100% टैक्स में छूट

हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने और पुराने व्यावसायिक वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत आयोजित 'सेवा सप्ताह' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "समय का चक्र कितनी तेजी से घूम जाता है इसका एहसास आज मुझे आप सभी के समक्ष यहां पर खड़े होकर हो रहा है। आज देखते ही देखते इस जिम्मेदारी पर आए हुए हमारी सरकार के पांच वर्ष पूरे हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast