Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्यार, तकरार और फिर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में बिल्डर के ऑफिस में खूनी खेल, प्यार, तकरार और फिर गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जिस ऑफिस में देर रात तक मुलाकात चल रही थी वहीं कुछ देर बाद खून बिखरा मिला और बिल्डर की लाश पड़ी थी। अब पुलिस का दावा है कि इस हत्या के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद की कहानी छिपी थी।

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बजरंग कुमार का पिरपैंती की रहने वाली सीमा कुमारी के साथ अवैध संबंध था घटना वाली रात भी सीमा उसके कार्यालय में मौजूद थी पूछताछ में सीमा ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Also read: Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में खौफनाक वारदात, पार्टी के दौरान युवक की हत्या

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद बजरंग नशे की हालत में सो गया। इसी का फायदा उठाकर सीमा ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाया और उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गई हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा करते हुए सीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 30 घायल; 3 PGI रेफर

Himachal News: हिमाचल के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां नयना देवी के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री गांव के करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पीरनिगाह में झंडा रस्म अदा करने के बाद उतराई में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

पटना में CM आवास की ओर शिक्षक अभ्यर्थियों का मार्च, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका

पटना में मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों और छात्रों का मार्च शुरू हो गया। बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। छात्रों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे।

UP News: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र हर सप्ताह अलग-अलग बैच में युवाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast