Search KhabarFast

Press ESC to close

सेवा, भाव और समर्पण की मिसाल, टब में सास को रखकर 84 कोस परिक्रमा करवा रही हरियाणवी सिंगर

सेवा, भाव और समर्पण की मिसाल, टब में सास को रखकर 84 कोस परिक्रमा करवा रही हरियाणवी सिंगर

Haryanvi Singer Kajal Choudhary:राजस्थान के भरतपुर से रिश्तों की एक अनूठी कहानी सामने आई है। जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर किया कि कलयुग में अभी रिश्ते निभाए जाते हैं। हरियाणा की एक बहू ने अपनी 90 वर्षीय सास को टब में रखकर 84 कोस परिक्रमा करवा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बहू का नाम काजल चौधरी है। जो हरियाणा के हताना गांव की रहने वाली हैं और पेशे से एक लोकप्रिय हरियाणवी गायिका है। काजल की 90 साल की सास चन्द्री देवी को 84 कोस परिक्रम करने की इच्छा थी लेकिन, शारीरिक अक्षमता के कारण बेबस थीं। इस बात का पता चलने के बाद काजल ने अपनी सास की इच्छा पूरी करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरियाणा के हताना गांव की हरियाणी सिंगर काजल चौधरी ने अपनी सास को बड़े प्लास्टिक टब में रखकर 84 कोस परिक्रमा करवा रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव बनचारी से परिक्रमा शुरू कर सिंगर काजल जहां-जहां से गुजर रही थीं और लोग फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे थे।  

Also read: Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम ने की छापेमारी, विभाग में मचा हड़कंप

क्या कहा काजल चौधरी ने

काजल चौधरी ने बताया कि उनकी सास चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बरसों से 84 कोस परिक्रमा करने की इच्छा थी। सास की यही इच्छा पूरी करने के लिए वह उन्हें भरतपुर की ब्रजभूमि लेकर आई है। काजल ने कहा कि सास ने उन्हें हमेशा बेटी जैसा प्यार दिया।आज जो कुछ भी है सास के आशीर्वाद से है। ऐसे में उनकी इच्छा पूरी करना मेरा फर्ज है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast