Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम ने की छापेमारी, विभाग में मचा हड़कंप

Haryana news : हरियाणा में CM फ्लाइंग टीम ने की छापेमारी, विभाग में मचा हड़कंप

Haryana news : हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ नगर पालिका में आमजन को अपने कार्य करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मिल रही इन समस्याओं की शिकायतों के संबंध में बुधवार को CM फ्लाइंग   की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक पता चला की छापेमारी के दौरान अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन कर्मचारियों व अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करके शहरी निकाय विभाग पंचकूला में भेजी गई है।


खबरों की माने तो, नगर पालिका कार्यालय में आमजन को अपने कार्य करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मिल रही लगातार शिकायत को देखते हुए CM फ्लाइंग, गुप्तचर विभाग की टीम ने सुबह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम की छापेमारी के दौरान रवि यादव लिपिक नगर पालिका में हाजिर मिला।


जैसा की लिपिक रवि ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ कार्यालय में कुल 17 कर्मचारी/अधिकारी पक्के व 03 कर्मचारी HKRN के नियुक्त है। CM फ्लाइंग टीम की इस कार्रवाई में नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप, लिपिक मनीषा कुमारी गैरहाजिर मिले। टीम की ओर से कार्यालय में अन्य दस्तावेज और नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को भी जांच किया जा रहा हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast