Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story : महज 21 साल की उम्र में बिना कोचिंग के पास की UPSC परीक्षा, बनी IFS अधिकारी

Success Story : महज 21 साल की उम्र में बिना कोचिंग के पास की UPSC परीक्षा, बनी IFS अधिकारी

Success Story : विदुषी सिंह ने महज 21 साल की उम्र में बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (2022) पास की है। उन्होंने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल की। शानदार रैंक होने के कारण उनके पास IAS या IPS बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी बनने का विकल्प चुना।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली विदुषी ने 2021 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने कॉलेज के दौरान 2020 में ही एनसीईआरटी और अन्य किताबों से सेल्फ-स्टडी शुरू कर दी थी। अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए उन्होंने केवल मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज का सहारा लिया।

यूपीएससी परीक्षा में विदुषी ने कुल 1039 अंक हासिल किए, जिसमें इंटरव्यू के 184 अंक शामिल हैं। मुख्य परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र था। बता दें कि यूपीएससी 2022 परीक्षा के टॉप 51 उम्मीदवारों में से IFS के लिए चुने गए कुल 9 लोगों में विदुषी भी शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

Success Story: चार बार मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार; एक बहन बनी IAS तो दूसरी बनी IRS अधिकारी

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की दो बहनों की कहानी संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनकर सामने आई है। लगातार असफलताओं का सामना करने के बावजूद दोनों बहनों ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। नतीजा यह रहा कि बड़ी बहन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनीं, जबकि छोटी बहन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित हुईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast