Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगा नया 10 लेन एक्सप्रेसवे, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगा नया 10 लेन एक्सप्रेसवे, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Noida Expressway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) यमुना नदी के किनारे एक नया 10 लेन का सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कहां से शुरू होगा एक्सप्रेसवे?

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होगा, जो दिल्ली-नोएडा सीमा पर स्थित है। इसके बाद यह यमुना पुश्ता रोड के समानांतर बनाया जाएगा और ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव के पास जाकर सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 35.1 किलोमीटर होगी। परियोजना की खास बात यह है कि मयूर विहार, अक्षरधाम और चिल्ला एलिवेटेड रोड से आने वाला ट्रैफिक भी इस एक्सप्रेसवे से जुड़ सकेगा। इससे कालिंदी कुंज और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

10 लेन का बनाया जाएगा एक्सप्रेसवे

एनएचएआई के अनुसार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन का बनाया जाएगा। इसमें 8 नई लेन होंगी, जबकि 2 लेन मौजूदा सड़क का हिस्सा रहेंगी। पहले इसे बांध के ऊपर बनाने की योजना थी, लेकिन आवश्यक मंजूरी न मिलने के कारण अब इसे बांध के समानांतर विकसित किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यह नया मार्ग दिल्ली से एयरपोर्ट तक सीधी और तेज पहुंच उपलब्ध कराएगा।

समय की होगी बचत

इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़कर अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक की यात्रा भी आसान बनाएगा। माना जा रहा है कि इसके बनने के बाद दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक का सफर 40 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी नई गति देगी। इससे लाखों यात्रियों को रोजाना जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Also read: भारत-वेनेजुएला तेल समझौते की उम्मीद, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को मिल सकती है बड़ी राहत 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast