Amit Shah Statement : कांग्रेस की 1 नवंबर को SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी हैदराबाद में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए। मंच से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को आवश्यक प्रक्रिया बताया।
राहुल गांधी के दावों पर अमित शाह का पलटवार
रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा बिल्कुल गलत है कि SIR के कारण 13 करोड़ वोट प्रभावित हुए हैं।उन्होंने कहा, "13 करोड़ मतदाताओं में से करीब 6 करोड़ ऐसे लोग हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा चुके हैं। जो लोग उस क्षेत्र में रह ही नहीं रहे हैं, क्या उनका नाम मतदाता सूची में बना रहना चाहिए? इसके अलावा लगभग 3 करोड़ ऐसे नाम हैं, जिन लोगों का निधन हो चुका है। जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका वोट कौन डालेगा?
Also read: सरकार की डील से लग्जरी कारों के दाम धड़ाम, 4 करोड़ तक सस्ती हुई Aston Martin, अब खरीदना हुआ आसान
"डुप्लीकेट वोटर और घुसपैठियों का मुद्दा उठाया
अमित शाह ने आगे कहा कि करीब 1 करोड़ मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम की डुप्लीकेट एंट्री दर्ज है। अगर एक व्यक्ति का नाम दो बार दर्ज है, तो उसे हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 3 करोड़ नाम ऐसे लोगों के हैं, जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और अवैध रूप से देश में रह रहे हैं। शाह ने कहा, "ऐसे घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए। राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन हम एक-एक घुसपैठिये की पहचान कर सकते हैं और वोटर लिस्ट से हटाकर रहेंगे।"अमित शाह ने राहुल गांधी के उस दावे को भी खारिज किया कि उनकी पार्टी SIR की वजह से चुनाव जीती है। उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई थी, तब कोई SIR नहीं हुआ था। इसके बाद भी जीते तब भी SIR नहीं हुआ था। 2024 में भी जीते, उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और अब तेलंगाना भी जीतने वाले हैं।"