Search KhabarFast

Press ESC to close

'खेत बचेगा तो किसान बचेगा', सारण में किसानों से बोले कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

'खेत बचेगा तो किसान बचेगा', सारण में किसानों से बोले कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

Bihar News: आज सारण जिले में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि एवं किसानों के सर्वांगीण विकास, खेतों की उर्वरता के संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।  विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “हमारे परिवार का स्वास्थ्य सीधे हमारी मिट्टी के स्वास्थ्य से जुड़ा है। जिस मिट्टी में हम अन्न उपजाते हैं, यदि वही स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर होगी, तभी हमें शुद्ध, पौष्टिक भोजन मिलेगा और हमारा परिवार स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेगा।” ‘खेत बचाओ अभियान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाकर इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की सही जानकारी उपलब्ध

इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक छोटी कुमारी, जनक सिंह, रंधीर कुमार सिंह एवं मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह तथा विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने किसानों के हितों की रक्षा, खेतों के संरक्षण एवं कृषि के सतत विकास के इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सिन्हा ने बताया कि किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की सही जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य के सभी हाई स्कूलों में मिट्टी जाँच प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर से ही मृदा स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक खेती के महत्व को समझ सकें। कृषि मंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप ‘खेत बचाओ अभियान’ धरती की उर्वरता बचाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ मिट्टी एवं समृद्ध कृषि का आधार तैयार करने का संकल्प है। कृषि मंत्री ने कहा कि मिट्टी के संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार के सभी 38 जिलों के 629 पीएम श्री एवं राजकीय विद्यालयों में मिनी मिट्टी जाँच प्रयोगशालाएँ स्थापित की जाएँगी। इससे विद्यार्थी मिट्टी की गुणवत्ता को वैज्ञानिक तरीके से समझेंगे और उसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे। मुझे प्रसन्नता है कि इस दिशा में पहले ही 160 पीएम उच्च विद्यालयों में ऐसी प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा चुकी हैं।

Also read: Bihar News: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधान मंडल परिसर की नर्सरी गोद लेने का लिया फैसला, प्रकृति संरक्षण के लिए की खास अपील

खेत बचाओ अभियान की सफलता किसानों की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता पर निर्भर

उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान की सफलता किसानों की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता पर निर्भर करती है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि शारदीय (खरीफ) मौसम में बिहार भर में 7,275 किसान बैठकों का आयोजन किया गया जिनमें 6,19,436 किसानों ने भाग लिया। इनमें 2,12,610 महिला किसान भी शामिल रहीं। किसानों की यह व्यापक भागीदारी खेतों के संरक्षण और मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। सिन्हा ने कहा कि वासंतिक (रबी) मौसम 2026-27 में इस अभियान को राज्य के सभी 534 प्रखंडों तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड की कम से कम दो पंचायतों में विशेष किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँगे। हमारा प्रयास है कि इस अभियान के माध्यम से 15 से 16 लाख किसानों तक सीधे पहुँचकर उन्हें मिट्टी के स्वास्थ्य, खेतों की उर्वरता और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि खेतों का संरक्षण जनभागीदारी का व्यापक अभियान बन सके।

कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बीज, कीटनाशक, मिट्टी जाँच, उर्वरक सहित कृषि से जुड़े कुल 19 महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, गुणवत्तायुक्त बीजों तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित नवाचारों का  जायजा लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:देहरादून में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर तीन दिन तक दिखेगा छात्रों का टैलेंट

Uttrakhand News:सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरंग’ रखी गई है। इसके तहत तीन दिनों तक संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा एंट्री

UP Special TET: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) कल यानी 3 नवंबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है। इसको लेकर आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए इस बार बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोग ने ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर आपको एग्जाम हॉल में एंट्री तक नहीं मिलेगी।

Uttrakhand News:देहरादून में वाल्मीकि जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र में ‘सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast