Search KhabarFast

Press ESC to close

'आगे कभी प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होऊंगा', भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान

'आगे कभी प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होऊंगा', भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान

Imran Khan Promises Not To Participate In Demonstration:बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने 'भारत छोड़ो नोटिस' (Leave India Notice) को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का भरोसा दिया है। सोमवार, 2 नवंबर को सुनवाई के दौरान अभिनेता ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगने और आगे ऐसे किसी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने का अंडरटेकिंग देने पर सहमति जताई। 

दरअसल, इमरान खान को मुंबई में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया था। अभिनेता ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 28 अक्टूबर को अदालत ने नोटिस पर रोक लगा दी थी।

प्रदर्शन में नहीं शामिल होने का भरोसा  

सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय नागरिकों के समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं। अदालत ने सवाल उठाया कि जब SIR प्रक्रिया से उनका सीधा संबंध नहीं है, तो वे इससे जुड़े विरोध प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए? अभिनेता के वकील ने अदालत को बताया कि इमरान का प्रदर्शन के आयोजकों या किसी संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह अपनी ओर से भविष्य में किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का आश्वासन देने को तैयार हैं।

7 दिसंबर को अगली सुनवाई

अदालत ने इमरान खान को बिना शर्त माफी और भविष्य में ऐसे प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने का अंडरटेकिंग देने को कहा। इसके बाद कोर्ट ने FRRO के 'लीव इंडिया नोटिस' पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया। अदालत ने यह भी कहा कि अभिनेता को नोटिस पर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।
 

Also read: Delhi GRAP Action: GRAP लागू होते ही दिल्ली में सख्ती, 7,000 से ज्यादा गाड़ियों की चेकिंग, 714 को बॉर्डर से लौटाया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीरों को मिल सकती है 4 साल से ज्यादा सेवा, सरकार कर रही विचार; 21 नवंबर से पहले घोषणा संभव

Agniveer Service Could Be Extended:अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार पहले बैच के कुछ अग्निवीरों को चार साल की निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद भी अतिरिक्त समय तक सेना में रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह सेवा विस्तार उन अग्निवीरों को स्थायी रूप से सेना में शामिल किए जाने के अलावा दिया जा सकता है, जिन्हें नियमित कैडर में जगह नहीं मिल पाएगी। हालांकि

'देश में 3 करोड़ घुसपैठिये हैं, वोटर लिस्ट से हटाकर रहेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान, राहुल गाँधी को दिया ऑफर

Amit Shah Statement : कांग्रेस की 1 नवंबर को SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित रैली के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी हैदराबाद में बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में हजारों समर्थक शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast