Aston Martin price cut India: लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Aston Martin ने भारत में अपनी कारों के दाम में बंपर कटौती की है। कंपनी की 7 कारें 4 करोड़ रुपये तक सस्ती हो गई हैं। सबसे ज्यादा फायदा Vanquish Volante खरीदने वालों को मिला है।दरअसल भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।
कौन सी कार कितनी सस्ती हुई?
Aston Martin की फ्लैगशिप ग्रैंड टूरर Vanquish Volante की कीमत में सबसे बड़ी कटौती हुई है। पहले यह कार 10.92 करोड़ में मिलती थी, अब इसकी कीमत घटकर 6.90 करोड़ रुपये हो गई है। यानी सीधे 4.02 करोड़ रुपये का फायदा।वहीं Vanquish Coupe की कीमत 10.11 करोड़ से घटकर 6.40 करोड़ रुपये हो गई है।DB12 S रेंज भी काफी सस्ती हो गई है। DB12 S Coupe की कीमत पहले 6.62 करोड़ थी, जो अब 4.10 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें 2.52 करोड़ की कटौती हुई है। DB12 S Volante 7 करोड़ से घटकर 4.35 करोड़ की हो गई है, यानी 2.65 करोड़ सस्ती।
Also read: IRCTC पर अब मिनटों में मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, एजेंट का झंझट खत्म, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
Vantage और DBX S भी हुईं सस्ती
एंट्री लेवल परफॉर्मेंस कार Vantage S Coupe की कीमत पहले 4.99 करोड़ थी, जो अब 3.15 करोड़ हो गई है। वहीं Vantage S Roadster 5.26 करोड़ से घटकर 3.35 करोड़ में मिल रही है।कंपनी की लग्जरी SUV DBX S की कीमत में भी 2.65 करोड़ की कटौती हुई है। पहले इसकी कीमत 6.80 करोड़ थी, अब यह 4.15 करोड़ रुपये में उपलब्ध है।खास बात यह है कि कंपनी के लगभग हर मॉडल पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है। हालांकि इतनी बड़ी कटौती के बाद भी ये कारें करोड़ों में ही हैं, लेकिन जो ग्राहक इस बजट में लग्जरी कार लेने का सोच रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।