Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश की बारी! जल्द होने वाला है योगी कैबिनेट का विस्तार; पूजा पाल को लेकर चर्चा तेज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश की बारी! जल्द होने वाला है योगी कैबिनेट का विस्तार; पूजा पाल को लेकर चर्चा तेज

Yogi Cabinet Extension: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गहमा-गहमी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार में कल शाम मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसको लेकर राजनीति गतिविधियां बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार में लगभग 9 से 10 चेहरों को मौका मिल सकता है।

ये हैं संभावित नाम                     

बताया जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे और पूजा पाल के नाम की चर्चा हो रही है। हालांकि, अभी तक सरकार या पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। राजनीति गलियारों में भी यह चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए संगठनात्मक और समाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है। लोकसभा चुनाव के बदले राजनीतिक माहौल में भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने संगठन और सरकार दोनों को नए तरीके से संतुलित करने का प्रयास कर रही है।  

Also read: UP News: हरदोई में रिश्तों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

भाजपा का राजनीतिक संदेश

ऐसे में संभावित कैबिनेट विस्तार के जरिए राजनीतिक संदेश देने का प्लान भी भाजपा ने तैयार कर लिया है। क्योंकि अगले साल ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। अगर विस्तार होता है तो नए मंत्रियों को शामिल कर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को मजबूत करने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि, अब ये देखने वाली बात होगी मंत्रिमंडल में कौन-कौन से नए चेहरों को मौका मिलता है। बताया जा रहा है कि 10 से 15 मई के बीच योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक परिणाम

हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। Board of School Education Haryana यानी HBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित करने जा रहा है।

HARYANA NEWS: सोनीपत पुलिस ने पकड़ा हाईटेक ठगी गैंग, लैपटॉप-मोबाइल समेत करोड़ों की USDT बरामद

Sonipat Crime News: हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सोनीपत और दो अन्य बाहर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, करीब दो करोड़ की USDT और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को ओमैक्स सिटी से पकड़ा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast