Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: हरदोई में रिश्तों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

UP News: हरदोई में रिश्तों का खून, छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

UP News: यूपी के हरदोई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव की है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बनियन खेड़ा गांव में किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई सूरज ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई बृजेश पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also read: गंगा एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, 15 दिन तक टोल फ्री यात्रा से लोगों को मिली बड़ी राहत

परिवार में कोहराम

वहीं, परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनगणना की इस दिन से होने जा रही शुरुआत, 11 अंकों की SE ID क्यों जरूरी

Census 2027 : उत्तर प्रदेश में अब जनगणना की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार डिजिटल जनगणना में सात मई से लोगों को स्वगणना की व्यवस्था की गई है, जिससे वह घर बैठे जनगणना फॉर्म भर सकते हैं।

HARYANA NEWS: नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 यूपी पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Nuh Road Accident: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

यूपी रियल एस्टेट में जबरदस्त उछाल, निवेश 68 हजार करोड़ पार

उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी रेरा के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में इस क्षेत्र में निवेश 53.5 प्रतिशत बढ़कर 68,328 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast