Search KhabarFast

Press ESC to close

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

Hyundai लाएगी दो नई SUV, एक पेट्रोल तो दूसरी होगी इलेक्ट्रिक

Hyundai New SUV Launch: दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai Motor Company जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का फोकस अब भारत के तेजी से बढ़ते SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट पर है। बताया जा रहा है कि इनमें एक मिड-साइज SUV होगी, जबकि दूसरी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में आएगी। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई मिड-साइज SUV को मौजूदा Hyundai Venue और Hyundai Creta के बीच पोजिशन किया जा सकता है। वहीं दूसरी SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और इसे भारत में ही डिजाइन और तैयार किया जाएगा।

कंपनी नए नेमप्लेट करेगी लॉन्च

हुंडई इंडिया के सीईओ Tarun Garg ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में दो बिल्कुल नए नेमप्लेट लॉन्च करेगी। उन्होंने बताया कि ये दोनों मॉडल कंपनी की बिक्री बढ़ाने और अगले ग्रोथ फेज में अहम भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की नई पेट्रोल SUV यूरोप में बिकने वाली Hyundai Bayon पर आधारित हो सकती है। भारत में इसे लगभग 4.18 मीटर लंबाई के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है। कंपनी फिलहाल इसे Bc4i कोडनेम से टेस्ट कर रही है।

कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे 

नई SUV में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी CNG वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इसमें डुअल सिलेंडर CNG सेटअप मिलने की संभावना है। कार में कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे ताकि यह टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों से मुकाबला कर सके। इसके अलावा हुंडई एक नई इलेक्ट्रिक SUV भी लाने जा रही है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि की थी कि यह इलेक्ट्रिक SUV भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन और इंजीनियर की जाएगी। माना जा रहा है कि यह कार Tata Nexon EV को टक्कर दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i बताया जा रहा है। यह E-GMP(K) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की Inster EV भी तैयार की गई है, जो कई देशों में बेची जा रही है। दोनों नई SUVs अगले साल की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।  

Also read: भारत में बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड, TVS बनी नंबर-1 कंपनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है।

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast