Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 22 साल की मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, मोनिका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। कुछ समय पहले उसने गांव घोड़ी बछेड़ा निवासी अनुज चौहान से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी।

पति-पत्नी के बीच शुरु हुआ था विवाद

शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक लगातार मोनिका पर प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। मृतका के परिवार के अनुसार, 7 मई को मोनिका ने अपने मौसेरे भाई और मां को फोन कर बताया था कि उसका पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद जब परिवार वाले अनुज के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि मोनिका की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि युवती का शव सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला, जबकि आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

Also read: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, ISI के टारगेट पर था दिल्ली का मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast