IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।
पहले ड्रेसिंग रूम के भीतर राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग का का वीडियो सामने आया था। जिसमें वह वेपिंग कर रहे थे। अब पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का फ्लाइट के अंदर वेप करते हुए वीडियो वायरल आया है। पराग के मामले में बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया लेकिनस चहल के मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब इस मामले को लेकर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का तीखा बयान सामने आया है।
पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा फूटा
खिलाड़ियों के वेपिंग मामले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में यदि वेप बैन है तो अगर इन लोगों ने ऐसा किया है तो उन्हें जेल में डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून बनाने का क्या मतलब अगर उसे लागू नहीं किया जाता। शिवरामकृष्णन ने कहा कि इस मामले में 25 फीसदी का जुर्माना तो काफी छोटी सजा है। अगर कोई आम व्यक्ति ऐसा करता तो फिर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?
Also read: आईपीएल 2026 में हुई ‘जय श्रीराम की एंट्री’ जानिए क्या है पूरा मामला
बीसीसीआई ने जारी की है गाइडलाइनस
बता दें कि आईपीएल फ्रेंचाइजियों को बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में ई-सिगरेट को लेकर भी का भी जिक्र किया गया है।, जिसमें बोर्ड की तरफ से ये बिल्कुल स्पष्ट कर दिया गया कि ई-सिगरेट और सभी प्रतिबंधित पदार्थ टीम ड्रेसिंग रूम या फिर प्रैक्टिस एरिया में नहीं रखा जा सकता है। यहां तक की टीम होटल में भी पूरी तरह से बैन हैं। यदि कोई भी इन नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।