Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, ISI के टारगेट पर था दिल्ली का मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, ISI के टारगेट पर था दिल्ली का मंदिर और सोनीपत का फेमस ढाबा

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के कई राज्यों से पाकिस्तान ISI के शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी गुर्गों से पूछताछ में कई चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं। खुलासे में बताया गया कि दिल्ली का एक बेहद ऐतिहासिक मंदिर, सोनीपत में एक ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप पर हमला करना के प्लान बना रखा था।

48 घंटे चले अभियान के तहत पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जुड़े शहज़ाद भट्टी गैंग सहित कुल 12 से अधिक आपराधिक गिरोहों के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश स्थित 1014 ठिकानों पर छापे मार कर 481 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस सभी के साथ से 130 पिस्तौल, 214 कारतूस, व 79 चाकू बरामद, तकरीबन 19 किलो अवैध ड्रग्स बरामद किया। अवैध शराब के 1234 क्वार्टर बरामद किया। 24 वाहन ज़ब्त व तकरीबन ₹19 लाख नक़द बरामद किए है।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया आईएसआई के इशारे पर दिल्ली के एक प्रसिद्ध मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर अंधाधुंध गोलिया चलकर आंतक मचाने की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक मशहूर ढाबा पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। आतंकी वहां पर हैंडल ग्रेनेड से हमला करने वाले थे। उस ढाबे पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते है।

Also read: Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में खून से सनी रात, 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से दहशत

यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन थे निशाने पर  

इसके साथ ही हरिसाणा के हिसार में स्थित एक सैन्य कैंप भी हमले की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने सैन्य कैंप की रेकी भी की थी और उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान में अपने हैंडलर्स को भी भेजा गया था। साथ ही पकड़े गए गुर्गों ने यह भी खुलासा किया यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन भी उनके निशाने पर थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast