Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में खून से सनी रात, 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से दहशत

Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में खून से सनी रात, 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से दहशत

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। जहां देर रात एक 50 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की हैं। जहां जहां बुलंद मस्जिद के पास स्थित मछली मार्केट के सामने देर रात खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब रात 1:30 बजे फखरुद्दीन नाम के 50 वर्षीय युवक पर किसी अज्ञात हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि फखरुद्दीन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल फखरुद्दीन को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

इलाके में दहशत का माहौल

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। इस हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast