Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सोनीपत पुलिस ने पकड़ा हाईटेक ठगी गैंग, लैपटॉप-मोबाइल समेत करोड़ों की USDT बरामद

HARYANA NEWS: सोनीपत पुलिस ने पकड़ा हाईटेक ठगी गैंग, लैपटॉप-मोबाइल समेत करोड़ों की USDT बरामद

Sonipat Crime News: हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सोनीपत और दो अन्य बाहर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, करीब दो करोड़ की USDT और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को ओमैक्स सिटी से पकड़ा गया।

सोनीपत पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसयूएजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि विदेशों में बैठे लोगों, खासकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी सोनीपत का रहने वाला है, जबकि दो अन्य आरोपी बाहरी राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से साइबर फ्रॉड को अंजाम देते थे। सबसे पहले अमेरिका में रहने वाले लोगों के मोबाइल पर एक फेक एप्लीकेशन भेजी जाती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति उस एप को डाउनलोड करता, उसका मोबाइल हैक हो जाता था। इसके बाद आरोपी पीड़ितों के बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट तक पहुंच बना लेते थे और धीरे-धीरे उनके खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे।

इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि पुलिस को लगातार साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने ओमैक्स सिटी, सोनीपत में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जांच के दौरान एक मोबाइल फोन में करीब दो करोड़ रुपये की USDT यानी क्रिप्टो करेंसी मिलने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा लगभग पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। सोनीपत पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फेक एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक परिणाम

हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। Board of School Education Haryana यानी HBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित करने जा रहा है।

Haryana News:HCS अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला, 40 से ज्यादा उम्र वाले अधिकारियों को देना होगा हेल्थ सर्टिफिकेट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एचसीएस अधिकारियों के एपीआर भरने के नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलाव के तहत अब अधिकारियों को अपना हेल्थ सर्टिफिकेट देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast