Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे संग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, एनिवर्सरी के दिन उठी अर्थी

Bihar News: गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे संग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, एनिवर्सरी के दिन उठी अर्थी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। गोपालगंज के सिधवलिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहां एक तरफ कपल की एनिवर्सरी मनाने की तैयारी चल रही थी।

वहीं, दूसरी ओर एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका 3 माह की गर्भवती थी। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। जिसके बाद हत्या की आशंक जताई जा रही है।

ससुरालवालों से हुआ विवाद  

बता दें कि मृतका की पहचान बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़िया के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से तंग किया जा रहा था। मृतका के भाई सोनू सिंह ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आपसी समझौते के बाद गुड़िया को वापस ससुराल भेजा गया था।                               

Also read: हिसार में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एनिवर्सरी के दिन हुई मौत

हालांकि, दुखद बात यह है कि शुक्रवार यानी 8 मई को ही गुड़िया की शादी की पहली एनिवर्सरी थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें पुलिस के जरिए घटना की जानकारी मिली। जब वह सिधवलिया पहुंचे, तो घर के कमरे में गुड़िया की लाश बेड पर पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुड़िया की गला दबाकर हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस दौरान मृतका के पेट में पल रहे 3 माह के मासूम की भी जान चली गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast