Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी, विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी, विजय के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tamil Nadu Political: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी संकट अब भावनात्मक मोड़ लेता दिख रहा है। C. Joseph Vijay की पार्टी टीवीके भले ही राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से दूर होने के कारण अब तक सरकार नहीं बन पाई है। इसी बीच विजय के संभावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
 
समर्थकों में बढ़ी नाराजगी
 
सरकार गठन में हो रही देरी से समर्थकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक बड़ा मामला सामने आया, जब विजय के एक समर्थक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। जानकारी के मुताबिक करीब 40 वर्षीय इसक्कियप्पन नाम के व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
इसक्कियप्पन ने की थी कामना
 
बताया जा रहा है कि इसक्कियप्पन विजय के मुख्यमंत्री नहीं बन पाने से बेहद भावुक और नाराज था। यह भी जानकारी सामने आई है कि करीब चार महीने पहले उसने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा ‘वेल’ यानी भाला आर-पार किया था। तमिलनाडु में राजनीतिक अस्थिरता के बीच इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलिसाई सौंदरराजन ने विजय से अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करने को कहा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता नई सरकार को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और हर कोई स्थिर सरकार चाहता है।
 
जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा- तमिलिसाई
 
तमिलिसाई ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान किया जा रहा है और इसी वजह से सरकार गठन के लिए सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ कार्यकर्ता भावनात्मक होकर खतरनाक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में वीसीके कार्यालय के बाहर एक युवक पर ब्लेड से हमला किया गया, जबकि वल्लियूर में एक अन्य व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
तमिलिसाई ने विजय से अपील की कि वे जल्द अपने समर्थकों के नाम शांति का संदेश जारी करें और किसी भी तरह के हिंसक या खतरनाक कदम से बचने की सलाह दें। फिलहाल तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है और सभी की नजरें राजनीतिक दलों की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं।

Also read: ‘पंजाब के लोगों के साथ गलत और अन्यायपूर्ण व्यवहार...’ ED रेड पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast