IAF Plane Crash: असम के जोरहाट एयरबेस पर विमान हादसा हुआ है। IAF का विमान AN-32 में लैंडिंग के बाद आग लग गई। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद एयरफोर्स का
Also read: Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव विमान दो टुकड़ो में टूट गया और वहां आसमान में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया।
वहीं, एयरफोर्स ने स्टेशन पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वायुसेना की तरफ से बताया गया है कि उसका AN-32 विमान जोरहाट एयरबेस पर दुर्घटना का शिकार हुआ है। फिलहाल हादसे और विमान में सवार कर्मियों की स्थिति को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था। तभी यह हादसा हुआ। AN-32 विमान का इस्तेमाल सेना के लिए रसद, उपकरण और अन्य जरूरी सामानों के परिवहन में किया जाता है। बताया जा रहा है कि एयरबेस पर लैंडिंग के वक्त विमान में धमाका हुआ और आग लग गई।
AN-32 मालवाहक विमान
जोरहाट एयरबेस पर एयरफोर्स का जो विमान क्रैश हुआ, वह AN-32 मालवाहक विमान है। इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं। इसे सेना में ट्रांसपोर्ट का काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है। जो गर्म मौसम और ऊचे इलाके में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देती है। जिसके कारण इस विमान को अहम माना जाता है। यह एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान एक बार में ले जा सकता है। AN-32 विपरित हालातों में भी ट्रांसपोर्टेशन कर सकता है।