Search KhabarFast

Press ESC to close

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। कई राज्य भीषण गर्मी की और बढ़ रहे हैं। इसी वजह से मौसम विभाग ने कई राज्यों में एक साथ अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के अनुसार, उत्तर-भारत में कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। जिसकी वजह से अब मैदानी इलाकों में गर्मी की वापसी हो रही है। वहीं पहाड़ों और पूर्वोत्तर राज्यों में अभी भी मौसम उग्र बना हुआ है। साथ ही तेज हवाएं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं खतरा बढ़ा रही हैं। 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिश में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी 

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब बादल पूरी तरह से हट गए है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक हफ्ते के भीतर अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast