Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग

HARYANA NEWS: बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, हुड्डा ने सैनी सरकार से की बड़ी मांग

KARNAL NEWS: हरियाणा के करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार प्रदेशभर की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं। आज उन्होंने पीपली मंडी का दौरा कर किसानोंआढ़तियों और मजदूरों से बातचीत की व उनकी समस्याओं को सुना। और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियो को फोन व मौके  पर सम्बंधित मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिए। किसानों ने हुड्डा को बताया कि सुचारू रूप से खरीद नहीं होने और नई-नई शर्तों के चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। 

इस मौके पर करनाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने बताया कि उन्होंने सांपला से मंडियों के दौरे की शुरुआत की और उसके बाद नारायणगढ़साढ़ोरा ,बराड़ा अंबाला मंडी,पिपली मंडी और करनाल मंडी गए में गए। हर जगह यही शिकायत सुनने को मिली कि बीजेपी द्वारा पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शर्त थोपी गई और फिर गेट पासउसके बाद बायोमेट्रिकट्रेक्टर नंबरवेरिफिकेशन और गारंटर जैसी अनगिनत शर्तें थोप दी गईं। कुल मिलाकर अपनी मेहनत से देश का पेट पालने वाले किसानों से मंडी में अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। मानो वो फसल लेकर नहींकोई गैर-कानूनी सामान लेकर आए हों। 

सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है कि किसानों को फालतू की प्रक्रियाओं में उलझाकर रखा जाए ताकि उनकी फसल ना खरीदनी पड़े। यही वजह है कि मंडी में फसल की आवक जोरों पर हैलेकिन खरीद नहीं हो रही है। जबकि सरकार ने 1 तारीख से खरीद का दावा किया था। लेकिन आज भी किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। खरीद होती है तो उठान नहीं होताउठान होता है तो भुगतान नहीं होता। किसानों ने यहां तक बताया है कि उनकी अबतक धान की भी पेमेंट नहीं हुई है। 

किसानों को हुआ भारी नुकसान- हुड्डा 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र व करनाल के आधा दर्जन गांवों के नाम बताते हुए कहा कि इलाके में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। कुरुक्षेत्र व करनाल समेत पूरे हरियाणा में यही स्थिति है। इसलिए सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। साथ ही इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार को एमएसपी पर बोनस देना चाहिएजैसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बोनस दिया गया था।

हुड्डा ने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने धान खरीद में घोटाला कियाफिर आलू खरीद में और अब गेहूं व सरसों में भी ऐसी ही साजिशें नजर आ रही हैं। यानी बीजेपी सरकार किसानों को लूटने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast