Search KhabarFast

Press ESC to close

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई। 

इस मुकाबले में हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, लेकिन यह दोनों गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस दिखाई दिए। साथ ही सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के आगे पूरी आरसीबी की टीम बैकफुट पर गई। खासतौर, पर सूर्यवंशी ने हेजलवुड को निशाना पर लिया। उन्होंने चार गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाकर पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। मुकाबले में इस शानदार पारी के पीछ के राज का खुलासा किया। 

सूर्यवंशी ने बताया सफलता का राज 

अपनी इस सफलता का राज बताते हुए सूर्यवंशी ने बताया कि वे किसी भी गेंदबाज के नाम से प्रभावित नहीं होते है। वह सिर्फ गेंद पर फोकस करते है। उन्होंने कहा कि लेकिन दिमाग में रहता है कि सामने जसप्रीत बुमराह या जोश हैजलवुड जैसे गेंदबाज हैं, लेकिन वे खेलने के दौरान सिर्फ गेंद पर ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता संजीव और टीम के सपोर्ट स्टाफ रोमी भिंडर उन्हें लगातार सही दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। दोनों ही उन्हें याद दिलाते रहते हैं कि क्रिकेट एक लंबी यात्रा है और फोकस सिर्फ खेल पर होना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ऋषभ पंत का LSG में भविष्य अधर में, खराब प्रदर्शन के बाद रिलीज करने पर विचार

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान रहे Rishabh Pant का भविष्य अब टीम के साथ अनिश्चित नजर आ रहा है। हाल ही में कप्तानी छोड़ने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast