Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand News: हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Haridwar Road Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद के अलीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक आग के गोले में बदल गई। इस भयावह हादसे में दोनों युवक खुद को बचा नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक युवक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा बताया जा रहा है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

इलाके में मातम का माहौल 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की चेतावनी देता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kaithal News: अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA कलायत की छापेमारी, 2 आरोपी काबू; 134 पेटियां पटाखे बरामद

Haryana News: हरियाणा के कैथल में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गांव बाता में बिना लाइसेंस और परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने वाली कथित अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू करते हुए कुल 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

UP News: आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती के भरोसे पर बोले- अब काम से साबित करूंगा

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है। इसके बाद आकाश आनंद ने मायावती के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है और इस भरोसे को वह कभी हल्के में नहीं लेंगे।

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, युवाओं को दिया भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त दायित्व युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast