Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोहतक में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Haryana News: रोहतक में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव भालोठ में देर रात एक शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात युवकों ने विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसे चार गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान आज दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार मृतक का पहले भी विवादों से नाता रहा है। मई 2025 में विकास ने अपने साथियों के साथ गांव के शराब ठेके पर फायरिंग की थी और एक ठेकेदार को ठेका छोड़ने की धमकी भी दी थी।

पुरानी रंजिश का मामला 

प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही मृतक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Also read: Haryana News: ड्यूटी के पहले ही दिन चली गई कपिल की जान, बस चालक पर दर्ज हुआ केस

जांच में जुटी पुलिस 

DSP राकेश मलिक ने बताया कि इसका कल रात को अननोन पर्सन ने ये गाड़ी में घर से बुलाया था और उसको गोली मार कर इंजर्ड कर दिया था जिसको एक हॉस्पिटल में पेरेंट्स ने भर्ती कराया था। जिसको आज डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। और आज पोस्टमार्टम होने लग रहा है,पिता की शिकायत पर एक का बाई नेम दिया है जो कि इन्होंने एक गांव का ही लड़का बताया है। बाकी इसके साथ थे जो ये शराब का ठेके का काम करता था और जो है पहले भी इसके ठेके पर फायरिंग की घटना हुई थी। उसने दहशत फैलाने के लिए की थी। पुलिस को शिकायत मिल गई है एफआईआर लॉन्च हो गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- 8 जून को श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा सोमनाथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

Haryana News: जींद में दर्दनाक हादसा! रोडवेड बस पलटने से 20 यात्री घायल, दीवार तोड़कर रेस्ट हाउस के अंदर घुसी

Haryana News: हरियाणा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। जींद में रोडवेज बस पलट गया। सोमवार यानी 11 मई को दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा रोडवेज की एक बस नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इनमें से 20 के आसपास यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल देखने को मिली है। इस बार सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही झटका दिया है। भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार यानी 11 मई को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी में शामिल करवाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast