Aaj Ka Mausam 21 july 2026: देशभर में एक बार फिर मानसून एक्टिव मोड़ में आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। साथ ही IMD ने 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और पहाड़ी राज्यों में भुस्खलन का भी खतरा जताया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबकि, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाला, छत्तीगढ़, असम, मेघायल, जम्मू कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 से 26 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 21 और 22 जुलाई को मौसम सुहान रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमाना है, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ यूपी के लगभग सभी हिस्सों में 21 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 22 से 24 जुलाई तक पूर्वी यूपी और 23 से 25 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।