Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 01 November 2026: चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही! 20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 01 November 2026: चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही! 20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 01 November 2026: चक्रवात अर्नब के बाद एक तूफान ताबाही मचाने के लिए तैयार हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से ताकतवर हो रहा है और अगले 12 से 18 घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से देश के 20 राज्यों में बारिश की संभावना है, जबकि कई जगहों पर 40 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और आसपास के राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत 20 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही समुद्र में खराब मौसम और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। IMD ने 1 से 4 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के प्रभावित क्षेत्रों और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी है।

दिल्ली में तेज हवाओं ने मौसम को किया ठंडा

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 3 नवंबर तक राजधानी में आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। 1 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में पिछले दो से तीन दिनों से जारी बारिश के बाद अब मौसम सामान्य होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, 1 नवंबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

बिहार और झारखंड का मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 और 2 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है, हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश में 1 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 2 से 4 नवंबर तक दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'सरदार पटेल के बिना आज के भारत की....' एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी

PM Modi On Sardar Patel:राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में कुल 15 झाकियां निकाली गई। जबकी 5000 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया।

पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में राहुल गांधी का बयान,बोले - 'वोट चोरी में शामिल लोग नहीं बचेंगे'

Rahul Gandhi Statement: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसमें शामिल कोई भी नहीं बचेगा।राहुल गांधी ने कहा, "ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ हो जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast